Maharashtra: अगर आज नहीं बनी सरकार तो इस्तीफ़ा दे सकते हैं CM देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र में कौन होगा सरकार बनाने में सफल और कौन होगा विफल 

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में घोषित चुनाव परिणामों के 13 दिन बाद भी नई सरकार का फैसला नहीं हुआ हैं। वही, दूसरी तफर अब खबर आ रही है कि अगर 8 नवंबर तक फैसला नहीं हुआ तो महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस शुक्रवार को इस्तीफा दे सकते हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम तक सीएम सहित सारे मंत्री अपनी सरकारी गाड़ियां और बाकी सुविधाएं वापस कर सकते हैं। ख़बरों के अनुसार शिवसेना-बीजेपी के बीच संवाद फिलहाल पूरी तरह से रुका हुआ हैं। और आगे भी किसी प्रकार का हल निकलता हुआ नज़र नहीं आ रहा हैं।  

बता दे कि गुरुवार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से महाराष्ट्र भाजपा के प्रतिनिधिमंडल से भी मुलाकात की। मुलाकात के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि जनता ने भाजपा-शिवसेना 'महायुति' को बहुमत दिया हैं। सरकार बनाने में देरी हो रही है, महाराष्ट्र में अब तक सरकार बन जानी चाहिए थी। राज्य में कानूनी विकल्पों और राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करने के लिए हम राज्यपाल से भी मिले। हम आलाकमान से चर्चा कर आगे की रणनीति तय करेंगे। 

ख़बर यह भी है की शिवसेना ने अपने विधायकों के साथ भी अब बैठकें ख़त्म कर ली हैं। शिवसेना के सभी विधायकों ने भी गठबंधन करने का सारा फ़ैसला उद्धव ठाकरे पर छोड़ दिया है। 

Exit mobile version