
महाराष्ट्र / खाईद जौहर – महाराष्ट्र में एक लंबे घमासान के बाद आज महाराष्ट्र की राजनीति में नया इतिहास रचा जाना हैं। एनसीपी-कांग्रेस और शिवसेना की गठबंधन सरकार में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे राज्य के मुख्यमंत्री पद के रूप में शपथ लेंगे।
इसी बीच एक बड़ी खबर आ रहीं है कि उद्धव ठाकरे के अलावा आज तीनों पार्टियों से दो-दो मंत्री शपथ लेने जा रहे हैं। एनसीपी से जयंत पाटिल, छगन भुजबल, कांग्रेस से बालासाहेब थोराट, अशोक चव्हाण और शिवसेना की ओर एकनाथ शिंदे मंत्री पद की शपथ लेंगे। बता दें कि एनसीपी को डिप्टी सीएम और कांग्रेस को विधानसभा स्पीकर का पद मिला हैं।