Maharashtra Breaking News Live : कल फडणवीस की अग्निपरीक्षा, होगा फ्लोर टेस्ट, दिखाया जाएगा लाइव 

महाराष्ट्र / खाईद जौहर – महाराष्ट्र में चल रहीं सियासत को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट ने अपना बड़ा फैसला सुनाया हैं। अब बीजेपी को अग्निपरीक्षा देनी होगी। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि कल शाम 5 बजे फ्लोर टेस्ट कराया जाए। 

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अभी तक विधायकों की शपथ नहीं हुई हैं। हॉर्स ट्रेडिंग रोकने के लिए कुछ अंतरिम आदेश देना ज़रूरी हैं। 

कोर्ट में कहा कि गुप्त मतदान न हो। कार्यवाही का लाइव टेलीकास्ट हो। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि विधायकों को शपथ प्रोटेम स्पीकर दिलाएगा। 
 

Exit mobile version