खोजें

Maharashtra Breaking News Live: चोर डकैतों जैसा बर्ताव कर रही है भाजपा – संजय राउत

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

Maharashtra Breaking News Live: चोर डकैतों जैसा बर्ताव कर रही है भाजपा :- संजय राउत

महाराष्ट्र /खाईद जौहर – महाराष्ट्र में सियासी घमासान को लेकर शिवसेना नेता संजय राउत ने अजित पवार पर बड़ा हमला बोला हैं। उन्होंने कहा कि अकेले रह जाएंगे। सुबह जो विधायक अजीत के साथ दिख रहे थे उनमें आधे से ज्यादा हमारे पास आ गए। उन्होंने बताया कि रात 10:00 बजे तक अजीत हमारे साथ थे। बैठक में अजीत के मोबाइल पर सारा खेल चल रहा था पर मैं कहता हूं कि अजित पवार अकेले रह जाएंगे। 

संजय राउत ने कहा कि बैठक में जो अजित पवार के मोबाइल पर खेल चल रहा था उसे हम जानते थे ।

वहीं, संजय राउत ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी चोर डकैत जैसा बर्ताव कर रही हैं। बीजेपी रात के अंधेरे में सरकार बनाने का खेल खेल रही हैं। उन्होंने कहा कि चोरी-छिपे सरकार बनाने का खेल कर रही हैं। साथ ही शिवसेना नेता ने कहा कि भाजपा ने अजीत पवार को किस तरह से ब्लैकमेल किया है इसका पूरा डाटा हमारे पास है।  उन्होंने कहा कि किसने ब्लैकमेल किया कहां से इसकी शुरुआत हुई यह पूरी जानकारी हमारे पास हैं। मैं आपको बताना चाहता हूं कि भाजपा को यह डकैत जैसा बर्ताव बहुत ही भारी पड़ेगा।

जो विधायक चले गए थे वह वापस आएंगे। फडणवीस ने सिर्फ शपथ ली है बहुमत साबित नहीं किया हैं। यह लोगों को सिर्फ धमका रहे हैं। हमारे पास आज भी बहुमत हैं। जो विधायक अजीत पवार के साथ चले गए थे वह विधायक हमारे पास वापस आ रहे हैं।

Exit mobile version