खोजें

Maharashtra Breaking News Live ज़िद पर अड़ा भतीजा, बीजेपी का साथ छोड़ने को तैयार नहीं

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

जयंत पाटिल ने भी अजित को मनाने की कोशिश की अजित पवार ने ट्वीट कर मोदी को शुक्रिया कहा
  • जयंत पाटिल ने भी अजित को मनाने की कोशिश की 
  • अजित पवार ने ट्वीट कर मोदी को शुक्रिया कहा

एनसीपी के नेता और महाराष्ट्र के एक दिन पुराने उप मुख्यमंत्री अजित पवार ज़िद पर अड़े है. उन्हें मनाने की कई कोशिशें की जा रही है. मगर कुछ हाथ लगता नज़र नहीं आ रहा हैं. पार्टी के नेताओं की सारी कोशिशें फेल हो रही है.

राकांपा के विधायक दल के नेता जयंत पाटिल ने भी अजित को मनाने की कोशिश की. लेकिन वे पीछे लौटने को तैयार नहीं हैं. वे भाजपा के साथ ही बने रहना चाहते है. 

अजित पवार ने ट्वीटर पर पीएम मोदी की बधाई का जवाब भी दिया. पवार ने ट्वीट कर मोदी को शुक्रिया कहा. साथ ही यह भी लिखा कि हम राज्य में स्थायी सरकार को सुनिश्चित करेंगे. जो राज्य की जनता के कल्याण हेतु कठिन परिश्रम करेगी.

Exit mobile version