
महाराष्ट्र / खाईद जौहर – महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर दंगल जारी हैं। शनिवार सुबह महाराष्ट्र की राजनीति में सबसे बड़ा उलट फेर देखा गया। दरअसल एनसीपी नेता शरद पवार के भतीजे अजित पवार रातों रात बीजेपी की तरफ हो गए। अजित पवार ने बीजेपी को समर्थन देकर सरकार बनाई। जिसके बाद देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, और अजित पवार उप मुख्यमंत्री बने।
इसके बाद मानों महाराष्ट्र में हड़कंप मच गया। बता दे कि अजित पवार के साथ करीब 25 से 30 विधायकों का समर्थन बताया गया था। हालंकि शाम तक लगभग सभी विधायक शरद पवार के पास वापस लौट आए थे। इस दौरान अजित पवार से भी पार्टी ने संपर्क करने की कोशिश की। पार्टी ने उनको काफी मानाने की कोशिश की लेकिन वो नहीं मानें। इसके बाद पार्टी ने उन्हें विधायक दल के नेता पद से भी हटा दिया।
इसी बीच अब खबर आई है कि अजित पवार रविवार तड़के चर्चगेट के पास अपने निजी आवास लौटे थे। सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने शनिवार मुंबई में अपने भाई के घर पर बिताया।