सभी खबरें

Maharashtra Haryana Election 2019 Live : मतदान शुरू, जनता के हाथों में सभी प्रत्याशी की किस्मत 

Maharashtra Haryana Election 2019 Live : लंबे इंतज़ार के बाद आज वो दिन आही गया जिसका हम सब को बेसब्री से इंतज़ार था। जी हां आज महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। दोनों ही राज्यों के मतदान शुरू हो चूका हैं। महाराष्ट्र की 288 और हरियाणा की 90 सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं। बता दे कि दोनों ही राज्यों के नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। 

हरियाणा की 90 सीटों पर खड़े है कुल 1169 प्रत्याशी

हरियाणा की 90 सीटों पर कुल 1169 प्रत्याशी हैं, जिसमें महिलाओं की संख्या 104 हैं। सभी 90 सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस चुनाव लड़ रही हैं। जबकि बीएसपी 87 और इनेलो 81 सीटों पर चुनाव मैदान में हैं। भाकपा चार और माकपा सात सीटों पर लड़ रही हैं। वहीं निर्दलीय उम्मीदवारों की संख्या 434 हैं।   जबकि हरियाणा में कुल मतदाताओं की संख्या 18,282,570 हैं। बता दे कि कुल 19,578 मतदान केंद्रों पर वोट डालें जा रहे हैं। 

महाराष्ट्र में आज करेंगे कुल 8 करोड़ 97 लाख 22 हजार 19 लोग मतदान 

आज महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहे हैं. इन सीटों पर कुल 3,237 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनकी किस्मत का फैसला आज महाराष्ट्र के कुल 8 करोड़ 97 लाख 22 हजार 19 वोटर करेंगे। वोटिंग के लिए 96 हजार 661 पॉलिंग बूथ बनाए गए हैं। बता दे कि महाराष्ट्र में बीजेपी 164, कांग्रेस 147, शिवसेना 126, एनसीपी 121, एमएनएस 101 और बीएसपी 262 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं। मालूम हो कि कुल 3,237 उम्मीदवारों में  235 महिला प्रत्याशी हैं, जबकि 3,001 पुरुष प्रत्याशी हैं। 
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button