
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से लगातार बैठकें की है और केंद्र में चिंतन मनन चला है, उसे देखकर अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि किसी भी दिन केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता हैं।
लगातार चर्चाएं है कि मंत्रिमंडल में फेरबदल हो सकता हैं। कुछ नए चेहरों को जगह मिल सकती है, जबकि कुछ मंत्रियों के विभाग बदले जा सकते हैं। 27 संभावित नेताओं के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने की चर्चा हैं।
कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी मंत्रिमंडल में शामिल किए जानें कि चर्चा जोरों पर हैं। चर्चाओं की माने तो उन्हें रेल मंत्रालय (rail ministry) दिया जा सकता हैं।
दरअसल Scindia को रेलवे की कमान अथवा शहरी विकास (Urban Development) या मानव संसाधन (human resource) जैसे मंत्रालय दिए जा सकते हैं।
मालूम हो कि ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस सरकार में अहम मंत्रालय संभाल चुके हैं और जिन जिन मंत्रालय में रहे उन्होंने अपनी अलग छाप छोड़ी। उनके इसी अनुभव और कार्यकुशलता का लाभ मोदी कैबिनेट में लिया जाएगा।
इधर चर्चाओं की माने मोदी कैबिनेट मध्य प्रदेश के एक मंत्री को हटाया जा सकता हैं। इसके जगह पर पार्टी के दिग्गज कैलाश विजयवर्गीय को जगह दी जा सकती हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी तक इस मामले की पुष्टि नहीं की गई हैं।
ज्ञात हो कि वर्तमान में मोदी कैबिनेट में मध्य प्रदेश के चार मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते सहित थावरचंद गहलोत शामिल हैं। चर्चा है कि थावरचंद गहलोत अथवा फग्गन सिंह कुलस्ते में से किसी एक की छुट्टी हो सकती हैं। इसकी जगह पर कैलाश विजवर्गीय को जगह दिया जा सकता हैं।
खबरों की मानें तो मोदी सरकार द्वारा अपने मंत्रिमंडल में 1 या 2 दिन में फेरबदल किया जा सकता हैं।