मुरैना: रेत माफियाओं के हौसले बुलंद, अवैध उत्खनन के बाद दिया वन विभाग की टीम पर हमला

मुरैना: रेत माफियाओं के हौसले बुलंद, अवैध उत्खनन के बाद दिया वन विभाग की टीम पर हमला
एमपी के मुरैना में रेत माफियाओं के हौसले बुलंद हैं. रेत का अवैध उत्खनन लगातार जारी है. माफियाओं को किसी का भी डर नहीं है. ये माफिया रेत का उत्खनन कर गाँव में पहले ले जाते हैं और फिर वन विभाग और पुलिस पर हमले किये जा रहें हैं.
गौरतलब है कि SDO पांढरे बुधवार रात SAF और वन विभाग की टीम के साथ गश्त पर थीं. इस बीच उन्हें रास्ते में अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली दिखाई दी. टीम ने उसे जब्त कर लिया. SDO श्रद्धा पांढरे ने देवगढ़ टीआई को फोन लगाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त करने की बात कही तो उन्होंने खुद आने से मना कर दिया. टीआई ने पांढरे से कहा कि वे थाने फोन लगाकर किसी स्टाफ को बुला लें
इन माफियाओं के अंदर से प्रशासन का खौफ पूरी तरह से खत्म हो चुका है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान या बाद कहते हैं कि वह माफियाओं को लटका देंगे टांग देंगे गाड़ देंगे पर माफिया किस तरह से लगातार जारी है यह साफ देखा जा सकता है.




