सभी खबरें

सिहोरा:- माफिया के खिलाफ मुख्यमंत्री के आदेश की उड़ रही धज्जियां

  •  माफिया के खिलाफ मुख्यमंत्री के आदेश की उड़ रही धज्जियां
  • हाई-फाई डिवाइस, बोट लगाकर हो रहा है रेत का खुलेआम अवैध उत्खनन….
  • पुलिस और प्रशासन का अमला हाथ पर हाथ धरे बैठा

द लोकनीति डेस्क:जबलपुर
एक तरफ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रेत के अवैध उत्खनन को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अमले को कड़ी कार्रवाई कर अवैध खनन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाने की बात कहते हैं। वहीं दूसरी तरफ जबलपुर जिले की सिहोरा तहसील की जीवनदायिनी हिरण नदी को रेत माफिया पूरी तरह खत्म करने पर उतारू है। अवैध उत्खनन करने वालों ने हिरन नदी में हाई-फाई डिवाइस और बोट लगाकर बीच धार से अवैध रेत निकाल रहे हैं। यह हाल सिहोरा के सिर्फ एक घाट का नहीं सिहोरा और मझोली तहसील से जहां जहां हिरन नदी गुजरी है वहां खुलेआम रेत निकाली जा रही है। वहीं पुलिस और प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी सिर्फ यह कहते नजर आते हैं कि कहीं भी रेत का अवैध उत्खनन नहीं हो रहा है। जबकि सबकुछ पुलिस और प्रशासन की मिलीभगत से चल रहा है।
 जानकारी के मुताबिक कुम्हि सतधारा क्षेत्र में हिरण नदी के किनारे देवरी, लमतरा, कुकुरा,खगामऊ,आलगोड़ा,रमखिरिया  सहित एक दर्जन से अधिक घाटों पर अवैध तरीके से रेत खुलेआम हाई-फाई डिवाइस और वोट डालकर निकाली जा रही है। घाटों के किनारे रेत की अवैध ढेर को हाईवा डंपर से भर कर ऊंची कीमतों पर बेचा जा रहा है। रास्ते में पुलिस और प्रशासन ने कोई हाईवा डंपर पकड़ भी लिया तो ले देकर पूरा मामला पहले ही सेट कर लिया जाता है फिर किसी की क्या मजाल कि वाहन को रास्ते में रोक सके। माइनिंग विभाग राजस्व और पुलिस का अमला तो हमेशा एक रहता रहता है जवाब देता है कि हमारे क्षेत्र में तो अवैध उत्खनन रेत का हो ही नहीं रहा जबकि यह तस्वीरें साफ बताती है कि किस कदर हिरण नदी को रेत माफिया छलनी करने पर उतारू है।


क्षेत्र में दो लोगों के बीच रेत के वर्चस्व को लेकर लड़ाई : सूत्रों की माने तो सिहोरा और मझौली तहसील में रेत के अवैध उत्खनन को वैध बताने वाले खुलेआम रेत की अवैध निकासी कर रहे हैं। इतना ही नहीं मझगवां गोसलपुर और मझौली क्षेत्र में रेत की अवैध निकासी को लेकर दो लोगों के बीच की वर्चस्व की लड़ाई खुलकर सामने आ गई। एक पक्ष जहां रॉयल्टी कम काटने की बात को कह कर मामले को शांत करने की बात कह रहा है, वही दूसरा पक्ष कहता है कि अब क्षेत्र में रेत का काम ही नहीं होने देंगे। 
क्षेत्र में रिकॉर्ड तोड़ रेत की अवैध निकासी :

सिहोरा मझौली तहसील में हिरण नदी से रेत माफिया ने रिकॉर्ड तोड़ अवैध निकासी कर डाली। चाहे बात लॉकडाउन के पहले की हो या लॉकडाउन के दौरान। दिन-रात हाईवा डंपर से रेत की अवैध निकासी खुलेआम पुलिस और प्रशासन की मिलीभगत से चलती रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button