क्या है STEAM? देश में पहली बार मध्यप्रदेश के स्कूलों में होगा शुरू |

क्या है STEAM? देश में पहली बार मध्यप्रदेश के स्कूलों में होगा शुरू | 

क्या है 'स्टीम'?
अंग्रेजी में स्टीम की स्पेलिंग है STEAM… इसका अर्थ है –
S – साइंस
T – टेक्नोलॉजी
E – इंजीनियरिंग
A – आर्ट्स
M – मैथेमेटिक्स

भोपाल: मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आज बड़े परिवर्तन हुए है। हमारी शिक्षा बदलाव के साथ जुड़े, शिक्षा और ज्ञान में तालमेल हो, शिक्षक दक्ष हो और वे समाज सेवक के रूप में काम करें, यह सबसे बड़ी चुनौती हमारे सामने है। मुख्यमंत्री राजधानी में मिंटो हॉल में सांईस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, आर्टस एवं मैथ्स (स्टीम) शिक्षा पद्धति पर आयोजित दो दिवसीय स्टीम कान्क्लेव 2019 के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे। 

देश की शिक्षा व्यवस्था में कई नए बदलाव किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शुरुआत हो रही है स्टीम (STEAM) की। अधिकारियों का दावा है कि स्टीम लागू करने के मामले में मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य होगा। अगर इसे सही तरीके से लागू किया जाता है, तो प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे करीब 1.21 लाख छात्रों को फायदा मिलेगा। 

कैसा रहेगा पाठ्यक्रम ?
स्टीम एक तरह का पाठ्यक्रम है, जो स्टेम (STEAM – Science, Technology, Engineering, Arts,and Mathematics) से एक कदम आगे है। प्रदेश की स्कूली शिक्षा विभाग की प्रधान सचिव रश्मि अरुण शामी ने कहा कि 'स्टीम करिकुलम समय की मांग है। इसकी मदद से छात्रों को वर्तमान समय के अनुसार प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किया जा सकेगा।'

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री कमलनाथ ने क्या कहा ?

 इस अवसर पर मुख्य सचिव एस आर मोहंती, माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष सलिना सिंह, स्टीम एजुकेशन की संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) जार्जट येकमेन, डी ऐंज़ा कॉलेज केलिफोर्निया यू.एस.ए. की बाल विकास एवं शिक्षा विषय की प्रोफेसर जयंती तांबे रॉय, स्टोरी ट्राइंगल फाउन्डेशन की संस्थापक अर्पणा अत्रैय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे | 

Exit mobile version