खोजें

Madhypradesh में सभी सांसद हैं नामर्द – कांग्रेस नेता

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

मध्य प्रदेश के 28 सांसद नपुंसक है जो कि प्रदेश के 28 सांसद मध्य प्रदेश सरकार को बदनाम करने की राजनीति कर रहे हैं

मध्यप्रदेश में सभी सांसद हैं नामर्द -कांग्रेस नेता 

देवास : मध्यप्रदेश के देवास से एक बड़ी खबर आ सामने आ रही है शहर में भरी प्रेस वार्ता के बीच कांग्रेस अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के प्रतिनिधि मनोज राजानी ने कहा है कि मध्य प्रदेश के 28 सांसद नपुंसक है जो कि प्रदेश के 28 सांसद मध्य प्रदेश सरकार को बदनाम करने की राजनीति कर रहे हैं आज प्रदेश प्रवक्ता अब्बास हाफिज ने केंद्र की नीतियों से नाराजगी जताते हुए प्रेस वार्ता करी है |

 39 जिलों के 284 तहसील हुई प्राकृतिक आपदा का शिकार  
दरअसल यह प्रेस वार्ता प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर हुई जहां कांग्रेस के प्रवक्ताओं ने केंद्र की नीतियों को गलत ठहराते हुए अपनी बात रखी इसी तर्ज में उन्होंने कहा कि बीते दिनों प्राकृतिक आपदा का सामना प्रदेश की जनता ने झेला है वही समूचे प्रदेश के अंदर 52 में से 39 जिलों के 284 तहसील प्राकृतिक आपदा का शिकार हो चुकी हैं इसके साथ ही किसानों को भी भारी नुकसान हुआ है

बड़ा सवाल ????????
अब ऐसे में सवाल उठता है कि ऐसी प्राकृतिक आपदाएं जो जो हाल ही में बिहार में और मध्य प्रदेश में अति वर्षा के कारण देखने को मिली उन प्राकृतिक आपदा के सरकार के पास क्या इलाज है यह वाकई एक बड़ा सवाल है

मध्यप्रदेश में प्राकृतिक आपदा के चलते प्रदेश सरकार ने राहत कोष के लिए केंद्र सरकार से 6000 करोड़ रुपयों की मांग की थी लेकिन इससे प्रदेश का दुर्भाग्य ही बताया जा रहा है ,जिस दुर्भाग्यथा पूर्ण रवैया से अपनाते हुए केंद्र ने प्रदेश की कोई आर्थिक मदद नहीं की वहीं मध्यप्रदेश के साथ केंद्रीय भाजपा सरकार ने राजनीतिक देश भावना के साथ काम किया है प्रेस वार्ता में कांग्रेस अध्यक्ष भी मौजूद थे राजानी ने एक सवाल के जवाब में प्रदेश में भाजपा के सांसदों पर प्रहार किया उन्हें नपुंसक तक कह डाला उन्होंने कहा कि प्रदेश कि सरकार के साथ भाजपा के 28 सांसद नपुंसक हैं वहीं केंद्रीय सरकार हमारे साथ बंधुआ मजदूरों की तरह काम करवा रही है | 

Exit mobile version