तो क्या अब 40 के पार हो जाएंगे मंडल अध्यक्ष की दौड़ से बाहर ? आज शाम तक हो सकता हैं एलान

40 के फार्मूले में छिड़ा हुआ हैं विवाद,1013 BJP मंडलों में अध्यक्षों की निर्वाचन प्रक्रिया चालू,आज शाम तक नामों का होगा ऐलान 

भोपाल : मध्यप्रदेश में संगठन चुनाव को लेकर BJP मुख्यालय में अब बैठकों का दौर लगातार जारी है।
ख़बर  हैं कि रविवार रात को भी बीजेपी के 1013 मंडलों में अध्यक्षों की निर्वाचन प्रक्रिया चालू रही।
वहीं इस दौरान बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह (Rakesh singh), शिवराज सिंह चौहान(Shivraj singh chouhan) और सुहास भगत ,प्रदेश निर्वाचन अधिकारी हेमंत खंडेलवाल और सह निर्वाचन अधिकारी विजेश लुनावत  मौजूद रहे है।

40 के फार्मूले में छिड़ा हुआ हैं विवाद, आज शाम तक नामों का होगा ऐलान 

इन जिलों में सहमति
 भोपाल ग्रामीण, उज्जैन और इंदौर ग्रामीण सहित दतिया, दमोह, गुना, रीवा, सागर, उमरिया, जबलपुर, बालाघाट, सिंगरौली, सीधी, खंडवा, रतलाम और नीमच

 मंडल अध्यक्ष के नाम शाम तक घोषित होंगे 
दरअसल, मंडल अध्यक्ष के लिए अधिकतम 40 साल उम्र की सीमा रखी गई है। चुनाव में प्राथमिकता 35 से 40 वर्ष रखी गई है।जिसके चलते कई उम्र दराज बाहर होने की कगार पर है, ऐसे में विवाद को देखते हुए नामों को रोका गया है। 

Exit mobile version