खोजें

BREAKING NEWS बड़वानी : कलेक्टर तोमर द्वारा दिये गये निर्देश से आबकारी विभाग ने की अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

जप्त सामाग्री की अनुमानित किमत 61500/- (इकसठ हजार पाॅच सौ रू) है।

बड़वानी : कलेक्टर तोमर द्वारा दिये गये निर्देश से आबकारी विभाग ने की अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही

बड़वानी से हेमंत नागझिरिया की रिपोर्ट :-
बड़वानी 29 दिसम्बर/कलेक्टर श्री अमित तोमर द्वारा दिये गये निर्देशानुसार एवं श्री किषनसिंह मुजाल्दे, जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में मदिरा धारण, परिवहन एवं विक्रय के विरूद्ध चलाये जा रहे सघन अभियान के तारतम्य में

रविवार को सुबह वृत-बड़वानी में संयुक्त कार्यवाहीं के दौरान ग्राम- छोटी कसरावद, कालीबैडी, बोरलाय, लोनसरा, बाॅलकुआ, रेहगुन एवं बडवानी शहर में विभिन्न स्थानो पर दबिष में 1200 किग्रा महुआ लहान एवं 25 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद की जाकर म.प्र. आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत कुल 06 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिये। जप्त सामाग्री की अनुमानित किमत 61500/- (इकसठ हजार पाॅच सौ रू) है।

        उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक श्री कपिलकुमार सिंह मांगोदिया, श्री भेरूसिंह जमरा, प्रधान आरक्षक श्री दीलिप जायसवाल, श्री प्रदीप भावसार तथा श्री महेष गुप्ता का सराहनीय योगदान रहा।

Exit mobile version