8 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

निरोगी काया के लिए जेल में किया योग

असंचारी रोग हायपर टेंशन व् शुगर की बीमारी से बचने के लिए किया योग 

असंचारी रोग हायपर टेंशन व् शुगर की बीमारी से बचने के लिए किया योग 
बड़वानी के केन्द्रीय जेल में एक अनूठी पहल की शुरूवात की गई जिसके चलते सभी केदियो को योग का अभ्यास कराया गया। जिससे उनकी काया निरोगी बानी रहे और सभी स्वस्थ रहें। 
गुरूवार को केन्द्रीय जेल में श्री केएस मुजाल्दा ने बंदियो एवं पदाधिकारियो सहित प्रहरियो को योगा एवं सूर्य नमस्कार की विभिन्न क्रियाऐ कराइ और उसके महत्व के बारे में विस्तार से सभी को बताया । इस दौरान श्रम पदाधिकारी श्री मुजाल्दा ने बंदियो एवं जेल पदाधिकारियो को बालश्रम मुक्त अभियान के बारे में भी से जानकारी देकर जागरूक किया । 
इस अवसर पर केन्द्रीय जेल बड़वानी के अधीक्षक श्री डीएस अलावा सहित सहायक जेलर, प्रहरी एवं जेल में निरूद्ध समस्त बंदी उपस्थित थे ।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।