सभी खबरें

MP/श्योपुर – करिश्मा !  महिला ने दिया 6 बच्चों को जन्म, डॉक्टर भी देख कर रह गए दंग

करिश्मा  महिला ने दिया 6 बच्चों को जन्म, डॉक्टर भी देख कर रह गए दंग

  • 4 बच्चे सलामत इलाज जारी
  • 2 बच्चियों की ईलाज के दौरान मौत

श्योपुर जिले में एक अनूठा नजारा देखने को मिला जहां जिला अस्पताल में शनिवार को एक महिला ने एक साथ 6 बच्चों को जन्म दिया जिसमें 4 बेटे और 2 बेटियां शामिल हैं। 
 इस सारे मामले में डिलीवरी कराने वाले डॉक्टर हैरान हैं उन्होंने कहा कि अपने 28 साल की सेवा में ऐसा केस नहीं देखा है। उन्होनें पहली बार ऐसा देखा है जहा 6 बच्चों को एक साथ जन्म दिया गया हो, हालांकि 2 नवजात बच्चियों को नहीं बचाया जा सका।  इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहां चार बच्चों का डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है। 

श्योपुर जिले के बड़ौदा कस्बे के रहने वाले विनोद माली की पत्नी मूर्ति को जब अस्पताल में भर्ती कराया गया तो डॉक्टरों ने सोनोग्राफी कराने की सला ह दी जिसमें पता चला कि महिला के गर्भ में चार बच्चे हैं इसके बाद ही उसको डिलीवरी कराने का निर्णय लिया गया। 

इस पूरी घटना को देखकर वहां मौजूद डॉक्टरों का स्टाफ दंग रहा गया ऐसा उनमें से किसी ने भी पहले नही देखा था। 

यह पूरी घटना चौतरफा चर्चा का केंद्र बनी हुई है 
अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ आरबी गोयल का कहना है कि आज सुबह ही प्रसव हुआ और महिला ने 6 बच्चों को जन्म 
दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button