खोजें

मप्र/ (विदिशा): तीन बच्चों को मारकर मां ने की आत्महत्या

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

एक दुःखद घटना सामने आयी है जिसमे मां ने अपने तीन बच्चों को मारने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। विदिशा जिले के गंजबासौदा थानाक्षेत्र के तहत आने

 

विदिशा: एक दुःखद घटना सामने आयी है जिसमे मां ने अपने तीन बच्चों को मारने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
 विदिशा जिले के गंजबासौदा थानाक्षेत्र के तहत आने वाले खरपरी गांव में शनिवार शाम लक्ष्मीबाई (32) का पति घर पर नहीं था। महिला ने अपने तीनों बच्चों एक माह का पुत्र और दो और पांच साल की दो बेटियों की हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फांसी के फंदे पर झूल गई। बताया गया है कि महिला का पति भीम सिंह शराब का आदी था। वह अक्सर नशे में रहता था और इसी बात को लेकर परिवार में कलह बनी रहती थी। पति अक्सर महिला को प्रताड़ित करता था साथ ही मारपीट भी करता था, जो भी पैसे रहते थे वो शराब में उड़ा देता था इसी से परेशान होकर लक्ष्मीबाई ने बच्चों सहित आत्महत्या कर ली। 

Exit mobile version