मध्यप्रदेश/ फिर हुई एक भालू की मौत, वन्यप्राणियों की मौत का सिलसिला जारी

सीधी: एक और भालू की मौत की वजह से वन्यकर्मियों में हड़कंप मच गयी है। जिले के संजय टाईगर रिजर्व सहित सामान्य वन मंडल क्षेत्र में वन्य प्राणियों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सबसे ज्यादा वन्य प्राणियों की मौत शिकारियों द्वारा हो रही है। लेकिन संजय टाईगर रिजर्व एवं सामान्य वन मंडल के अधिकारी तक शिकारियों पर चंगुल नहीं कस पा रहे हैं। जिससे उनके हौंसले बढ़ते जा रहे हैं और वन्य प्राणियों की मौत लगातार बढ़ती जा रही है।
इसी क्रम में सोमवार को भी सामान्य वन मंडल क्षेत्र के शिकरा जंगल में एक भालू का शव मिला, ग्रामीणों से जानकारी मिलने के बाद सामान्य वन मंडल की टीम घटना स्थल पर पहुंचकर भालू के शव को अपने कब्जे में लिया और शव परीक्षण करवाने के उपरांत अंतिम संस्कार किया। लगातार हो रहे मौतों का पता अभी तक नहीं चल पाया है।
वन्य प्राणियों की मौतों का जिम्मेदार कौन ?
संजय टाईगर रिजर्व क्षेत्र के साथ ही साथ सामान्य वनमंडल क्षेत्र में भी वन्य प्राणियों की मौतों का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है और रुकने के नाम नहीं ले रहा है। पिछले दो माह के अंदर सामान्य वन मंडल क्षेत्र में ही तीन भालुओं सहित खड्डी अंचल में एक तेंदुएं की भी मौत हो चुकी है।
जांच की जा रही है-
सामान्य वन मंडल क्षेत्र अंतर्गत शिकरा के जंगल में सोमवार को एक भालू का शव मिला, भालू का पीए रिपोर्ट आने के बाद ही उसके मौत का पता चल पायेगा।
.jpeg)
.jpeg)


