मध्यप्रदेश/ गंधवान टीआई रंगरलिया मनाते पकड़ा गया, पत्नी ने मचाया हंगामा

गंधवानी(gandhwani)-मनावर: शासकीय आवास में गंधवानी टीआई (TI) एक युवती के संग रंगरलिया मनाते पकड़ा गया। टीआई की पत्नी ने ही रगे हांथों पकड़ा। ज्यादा हंगामा होने की वजह से भीड़ जमा होने लगी और वहां मौजूद लोगों ने मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। सूचना मिलते ही पुलिस जवान मौके पर पहुंचे और टीआई के साथ युवती को थाने ले गए।
क्या है पूरा मामला
मंगलवार शाम को गंधवानी थाना प्रभारी नरेश सूर्यवंशी (NARESH SURYAVANSHI) सरकारी आवास पर एक युवती के साथ थे। उसी समय इंदौर से उनकी पत्नी वहां आ गईं। पत्नी का आरोप है कि उनके पति यानी नरेश सूर्यवंशी युवती के साथ रंगरलियां मना रहे थे। काफी देर तक मैंने दरवाजा खटखटाया पर उन्होंने नहीं खोला। बाद में मै चिल्लाने लगी। हंगामा बढ़ते देख टीआई बाहर आये तो वो सिर्फ लुंगी और बनियान पहने थे। गेट के बाहर पत्नी को देख आपा खो दिया और पत्नी को मारने के लिए आगे बढ़े। जैसे ही भीड़ को मोबाइल से वीडियो बनाते देखा तो शांत होकर अंदर चले गए। सूत्रों के अनुसार टीआई की पत्नी बच्चों के साथ इंदौर में रहती हैं, किसी महिला से उनको सूचना मिली थी इसलिए वो अचानक यहां आ पहुंचीं।
जब समाज के रक्षक ही भक्षक बन जाये तो समाज किस दिशा में जायेगा, ये आप खुद ही सोच लीजिये, समाज को अपराधों से मुक्त करने वाले ही जब ऐसी अवस्था में पकड़े जाते हैं तो समाज पर साथ ही उनके बच्चों पर क्या असर पड़ेगा ? पुलिस के ऊपर समाज का दायित्व होता है पर पुलिस जो समाज के रखवाले हैं और वो भी ऐसे ही कृत्य में लिप्त हैं तो समाज उन पर कैसे भरोसा करेगा। अब देखना यह है कि विभाग उन पर कैसी कार्यवाही करता है।

.jpeg)


