MP – रात 10 बजे,पानी की कमी, शादी का न होना और कूद पडे़ कमलनाथ राजनीति में

रात के 10 बजे, बेटे की शादी का न होना ,पानी की कमी और कूद पडे़ कमलनाथ राजनीति में
 शैलजाकांत मिश्रा   मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के संदर्भ में एक नया वाकया सामने आया है जहां उन्होने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिसमें उन्होनें अपनी राजनीतिक यात्रा के संदर्भ में कुछ नए खुलासे किए हैं।

 
दरअसल भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय जल सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में उन्होने राजनीतिक यात्रा की शुरूआत का एक दिलचस्प किस्सा साझा किया। 
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बताया कि उनकी राजनीतिक जीवन यात्रा की शुरूआत पानी की कमी को देखते हुए ही है। 
सौसर का है मामला
दरअसल रात दस बजे कमलनाथ छिंदवाड़ा के सौंसर से पांढुर्ना जा रहे थे वहीं लोगों को पानी के संकट से जूझते देखा । मुख्यमंत्री ने बताया कि मैनें देखा कि वहां के लोग खाली बर्तन लिए खडे हैं ।
पानी की किल्लत से नही होती थी शादी
सीएम ने बताया कि वहां के निवासियों की शादियां होने तक में समस्या हो रही थी। लड़कों की शादी होने की किल्लत और पानी की इस समस्या से रूबरू होने से कमलनाथ के हदृय परिर्वतन में अहम भूमिका निभाई ।
साल 1979 से हुई शुरूआत
यह वाकया 1979 का है जहां कमलनाथ ने राजनीति में पहला कदम रखा और उनके मूल उद्देश्य में शामिल था पानी की समस्या को दूर करना।
कमलनाथ ने बताया कि जब मैनें उस वाकए को देखा तो तुरंत ही निश्चय कर दिया कि अब राजनीति में आकर यह सारी तस्वीर बदल दूंगा।  
और इस तरह कमलनाथ की राजनीतिक यात्रा अनवरत जारी है। 

Exit mobile version