Breaking News – Bhopal – कैंसिल हो गई शिवराज के घर होने वाली डिनर पार्टी!

ब्रेकिंग न्यूज कैंसिल हो गई शिवराज के घर होने वाली डिनर पार्टी
सूत्रों के हवाले से आ रही खबर के मुताबिक आज शिवराज के घर होने जा रही डिनर पार्टी को कैंसिल कर दिया गया है।
आज ही विधायकों के लिए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने विधायकों के लिए डिनर पार्टी की आयोजन किया था, जिसे कैंसिल कर दिया गया है। यह फैसला कोरोना की वजह से लिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपील की थी कि एक जगह पर लोग एकत्र न हो इसी का हवाला देकर पार्टी का आयोजन फिलहाल कैंसिल कर दिया गया है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि इसके पीछे दिल्ली आलाकमान का निर्देश भी हो सकता है पार्टी आलाकमान शायद अभी किसी भी तरह के आपसी मतभेद से बचना चाह रही है क्योंकि अभी विधायक दल का नेता चुना नही गया है वहीं अभी मुख्यमंत्री पद की रेस में कई और दावेदारी ठोंक रहे हैं जिसमें नरेंद्र सिंह तोमर भी शामिल हैं।


.jpeg)
.jpeg)
