मध्यप्रदेश/ पत्रकारिता के मक्का कहे जाने वाले माखनलाल चतुर्वेदी विश्विद्यालय में 2 दिवसीय वसंत साहित्य उत्सव का प्रारम्भ कल से

 

भोपाल: माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय भोपाल में 29 और 30 जनवरी, 2020 को वसंत साहित्य उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में विश्वविद्यालय के पूर्व एवं वर्तमान विद्यार्थियों द्वारा लिखित पुस्तकों पर चर्चा होगी।

“माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय के कुलपति दीपक तिवारी ने ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा है कि आप सभी इस उत्सव में शामिल होकर इसे सफल बनाइये।”

माना जा रहा है कि बड़े-बड़े साहित्यकार इस उत्सव में थिरकत कर सकते हैं। इसमें विश्वविद्यालय के पूर्व और वर्तमान छात्र जो यहां से पास आउट हो चुके हैं या जो यहां पढ़ रहे हैं और जो साहित्य में रूचि रखते हैं और साथ ही पुस्तकें लिखीं हैं तो माखनलाल उन्हें आज ऐसा मंच दे रहा है कि आप आईये और अपनी पुस्तक पर चर्चा कीजिये साथ ही साथ अपनी पुस्तकों के अनछुए पहलुओं पर प्रकाश डालिये।

Exit mobile version