मध्यप्रदेश/ बॉयफ्रेंड ने चार लाख में बेचा, खुद सुनाई अपनी आपबीती

 

 

भिंड : एक होश उड़ा देने वाली घटना सामने आयी है जिसमे दुल्हन के बदलने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। इसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बदली गयी दुल्हन ने अपनी आप बीती सुनाते हुए मीडिया को जो कुछ बताया, उसे सुनकर आप सब के होश उड़ जायेंगे। उसे कैसे ट्रैप कर फसाया गया और किस-किस तरह का काम करवाते थे।

दरअसल बात भिंड के गोहद क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 4 के निवासी परमाल सिंह बैसांदर की है जिसने अपनी पुत्री का संबंध बढ़पुरी (अटेर) निवासी रूपेंद्र तिवारी से कर दिया था। जिसकी सगाई दिसंबर में संबंधी के दोस्त से करा दी थी। लड़की पसंद आने पर गोद भराई की रस्म पूरी कर दी गयी।16 जनवरी को टीका की रस्म से पहले दुल्हन बदल दी गयी। उसके स्थान पर कोलकाता की युवती को दुल्हन का जोड़ा पहना कर बैठा दिया गया।

थाना प्रभारी ने कहा कि दूल्हे रूपेंद्र के पिता को दुल्हन बदलने का शक पहले ही हो गया था। इस पर उन्होंने पूछा तो परमाल बैसांदर और सत्तार खान ने बताया कि मेकअप की वजह से चेहरा बदला हुआ लग रहा होगा। शादी के बाद दुल्हन जब ससुराल पहुंची तब पता चला कि दुल्हन बदली हुयी है।

पुलिस में शिकायत होने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं बदली हुई दुल्हन अभी भी ससुराल में है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद यह बात सामने आई है कि इस लड़की को उनलोगों ने लुटेरी दुल्हन बनाकर भेजा था। वह मौका मिलते ही ज्वेलरी लेकर फरार होने वाली थी। लेकिन उससे पहले ही वह पकड़ी गयी।

बॉयफ्रेंड ने चार लाख में बेच दिया था
दुल्हन ने बताया कि मेरा बॉयफ्रेंड यहां लेकर आया था। मई महीने में उसने चार लाख में मुझे बेच दिया। उसके बाद मुझसे कहा कि मैं घूमने जा रहा हूं, तुम थोड़े दिन यहां रुको, मैं लौटकर आऊंगा तो शादी करूंगा। जिसके पास वो मुझे छोड़कर गया था उसने मुझसे कहा कि तुम्हें धंधा करना पड़ेगा। शराब पिलाकर ज्यादती भी की। उसके बाद दलाल ने कहा कि जिसके साथ मै कहूंगा उसके साथ तम्हे जाना पड़ेगा, क्योंकि इसके लिए हमने तुम्हारे बॉयफ्रेंड को पैसा दिया है, इसके बाद मैं उनके साथ जाने के लिए तैयार हो गई।

गंगा ने बताया कि इसके बाद मुझे वो मुंबई लेकर गया फिर वहां से इंदौर लेकर गया। इंदौर में दलाल ने बताया की अब तेरा बॉयफ्रेंड नहीं आएगा वो वापस कोलकाता चला गया है। दलाल ने मुझसे कहा कि तू ये काम कर ले तुझे एक से दो लाख रुपए मिल जायेंगे।

दलालों ने मुझसे कहा की शादी के दो दिन बाद गहने लेकर वहां से भाग जाना। मैंने वही करने की कोशिश की पर नहीं हो पाया।

गंगा की ये दूसरी शादी थी
गंगा लुटेरी दुल्हन गैंग की सदस्य बन गई थी। उसने बताया कि यह उसकी दूसरी शादी थी। इससे पहले गोहद में भी उसकी शादी हुई थी। वे लोग मुझे ब्लैकमेल करते थे, इस वजह से मैं डर कर इनके लिए काम करती थी। मई अपने मां बाप से पिछले 8 सालों से दूर हूं।

Exit mobile version