सभी खबरें

मध्यप्रदेश: राज्यसभा में हबीबगंज रेलवे स्टेशन नाम बदलने का प्रस्ताव रखेंगी, सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर 

मध्यप्रदेश:- भोपाल में एक बार फिर हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलने का मामला सामने आ रहा है| इस बार भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने इसका नाम बदलने को लेकर प्रस्ताव राज्यसभा में रखने की बात कही है| बता दें कि रेलवे की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक डीआरएम कार्यालय में आयोजित की गई|

इस बैठक में भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा भी सदस्य के रूप में शामिल हुईं और उन्होंने  हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलने संबंधित प्रस्ताव राज्यसभा में रखे जाने की बात कही, इसके अलावा बैठक में पार्किंग का मुद्दा भी उठा| इस संबंध में रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि पार्किंग का रेट आईआरएसडीसी तय करती है| सांसद साध्वी ने निर्देशित किया कि भोपाल के प्लेटफार्म नंबर एक पर जाते समय चारों ओर गंदगी बिखरी रहती है, इसके लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ चालानी कार्रवाई की व्यवस्था की जानी चाहिए. इसके अलावा भोपाल रेलवे स्टेशन पर खड़े होने वाले अवैध ऑटो स्टैंड को लेकर भी सांसद ने नाराजगी जाहिर की है। भोपाल संसदीय क्षेत्र में फाटक की जानकारी देते हुए रेलवे अधिकारी ने बताया कि कुल 6 फाटक हैं जिन्हें बंद कर आरओबी बनाया जा रहा है, इस तारतम्य में उन्होंने बैरागढ़ फाटक के स्थान पर आरओबी की स्वीकृति के लिए सहयोग करने का निवेदन भी किया है।

बैठक में डीआरएम ने बताया कि सुखी सेवनिया स्टेशन को डेवेलप करने की सहमति हो चुकी है और जल्दी ही काम शुरू हो जाएगा| उन्होंने बताया कि भोपाल से इटारसी के बीच तीसरी लाइन का काम पूरा हो चुका है और अब पैसेंजर ट्रेन की जगह मेमो ट्रेन चलेगी, जिसमें स्टेशन का डिस्प्ले वॉशरूम और बैठक व्यवस्था पहले से बेहतर रहेगी.

रेलवे द्वारा किए गए कामों की जानकारी देते हुए डीआरएम ने बताया कि भोपाल मंडल ने 20 नए तालाब और 10 नए उद्यान बनाए हैं. इसके अलावा कई पुराने कुओं का भी जीर्णोद्धार किया है, उन्होंने बताया कि ऊर्जा बिजली बचाने के क्षेत्र में भी रेलवे कई प्रयास कर रहा है| उनके मुताबिक पहले जो सालाना बिल 36 करोड़ आता था वह घटकर 20 करोड हो गया है. 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button