मप्र में भी 17 मई तक लॉकडाउन, जोन शर्तो के साथ मिलेगी रियात – शिवराज

 मध्यप्रदेश/भोपाल (bhopal)। : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह (Shivraj singh )ने कहा है कि हम कोरोना( Corona ) के खिलाफ लड़ाई  लड़नी हैै। आज दुनिया के सभी देशों में जहां तबाही है वहीं भारत ऐसा है जिसने संकट पर लगभग नियंत्रण पा लिया है। मध्‍य प्रदेश (madhya pradesh) में भी 17 मई तक लॉकडाउन रहेगा और इस बार इसे अलग अलग हिस्‍सों में शर्तों के साथ लागू किया जाएगा। रेडजोन में पाबंदी शक्ति से लागू रहेंगी जबकि ऑरेंज और ग्रीन जोन में शर्तों के साथ छूट दी जाएगी। स्‍कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर बंद रखे जाएंगे।

 

CM रविवार रात प्रदेशवासियों को संबोधित कर रहे थे। शिवराज ने कहा कि संकट की इस घड़ी में वे हमेशा प्रदेश की जनता के साथ हैं  चाहे ही वे भौतिक तौर पर लोगों के बीच नहीं पहुंच पा रहे हों परन्तु उनकी समस्‍याओं में हमेशा साथ हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों को दोहराते हुए स्‍पष्‍ट किया कि मप्र में उसी तरह लागू किया जाएगा।

सीएम शिवराज जी ने कहा कि संकट अभी टला नहीं है। संक्रमण और मृत्‍यु दर अभी कम हुई है लेकिन हमें इसे पूरी तरह मिटाना है।सजग रहने की आवश्‍यकता है। अभी भी कई जिले है जहां कोई केस नहीं था अब वहां भी केस आ रहे हैं। यह संख्‍या तेजी से बढ़ रही है।

लॉक डाउन अभी खोलना का सही समय नहीं है।  हमने भी लॉक डाउन की अवधि 17 मई तक बढ़ाई है। इस बार इसका रूप थोड़ा  अलग तरह का होगा। जान तो बचाना है, संक्रमण रोकना है लेकिन बातों का भी ध्‍यान रखना है।केंद्र  सरकार ने नई गाइड लाइन भेजी है उसी के हिसाब से हम भी इसे लागू करेंगे। हम भी तीन भागों में जिले बांटे हैं। रेड जोन, आरेंज जोन और ग्रीन  जोन। इसी के हिसाब से लाॅकडाउन लागू किया जाएगा।

Exit mobile version