मध्यप्रदेश विधानसभा में आज बजट सत्र के दूसरे दिन दिवंगतों को दी गई श्रद्धांजलि.. 

 मध्यप्रदेश विधानसभा में आज बजट सत्र के दूसरे दिन दिवंगतों को दी गई श्रद्धांजलि.. 

भोपाल/राजेश्वरी शर्मा:    आज मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र में बजट सत्र का दूसरा दिन था। पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोहरा, पूर्व राज्यसभा सदस्य कैलाश नारायण सारंग,  जसवंत सिंह, तरुण गोगोई, बूटा सिंह, माधव सिंह सोलंकी सहित रामविलास पासवान और अन्य को सदन में श्रद्धांजलि दी गई।
उत्तराखंड और सीधी हादसे के मृतकों को भी विधानसभा में श्रधांजलि दी गई। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद प्रश्नकाल होना था। हालांकि अब सभा को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। 
इससे पहले दिल्ली में हुए  किसान आंदोलन में मृत किसानों को श्रद्धांजलि नहीं दिए जाने पर कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा।
विपक्ष का कहना था कि कम से कम जब हम श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं तो किसानों का उल्लेख होना चाहिए था जिसमें विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने भी सहमति दी। 
प्रश्नकाल सत्र होना अभी बाकी है जहां मंत्री विधायकों के सवाल का जवाब देंगे। 

कमलनाथ ने अपने निवास पर बैठक बुलाई थी जिसमें प्रश्नकाल के दौरान सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की गई। विधायक दल की बैठक के बाद पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा की पेट्रोल डीजल की कीमत लगातार आसमान छू रही है। जिस मुद्दे पर सरकार से सवाल किए जाएंगे।  इसके अलावा प्रदेश में कानून व्यवस्था और अवैध उत्खनन पर भी सरकार से जवाब मांगे जाएंगे।

Exit mobile version