MP सियासी संकट : दिग्विजय सिंह का भाजपा पर आरोप कहा सरकार गिराने की रची जा रही है साजिश

सियासी संकट दिग्विजय सिंह भाजपा पर आरोप कहा सरकार गिराने की रची जा रही है साजिश

मध्यप्रदेश(Madhya Pradesh)  की राजनीति में उथल पुथल मचा हुआ है सरकार पर निर्दलीय विधायकों द्वारा द्वारा भी दवाब बनाया जा रहा है। साथ ही पार्टी भीतरखाने में भी सब ठीक नजर नही आ रहा है राज्य के बड़े नेता सिंधिया भी सरकार को जब तब घेरते नजर आते हैं।
कांग्रेस की राजनीति में  बयानबाजी और आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है जहां नया बयान कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह(Digvijay Singh) ने दिया है।
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज को घेरा
भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह(Shivraj Singh) पर आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा और शिवराज सिंह की तरफ से कांग्रेस सरकार को स्थिर करने की साजिश रची जा रही है। उन्होनें साथ ही कहा कि भाजपा की तरफ से शिवराज सिंह और नरोत्तम मिश्रा सरकार को स्थिर करने के लिए कांग्रेस के विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है।
25 करोड़ रूपए का दिया ऑफर
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा की ओर से लगातार यह कोशिश की जा रही है कि वह मध्यप्रदेश की सरकार को अस्थिर कर सके बाकायदा इसके लिए भाजपा के बड़े नेता कांग्रेस विधायकों को पैसे का लोभ भी दे रहे हैं। आरोप लगाते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांगेस के विधायकों को 25 करोड़ रूपये का ऑफर दिया गया है।
नही दोहराया जाएगा कर्नाटक कांड
कांग्रेस नेता दिग्गी ने कहा कि भाजपा ने जो खेल कर्नाटक में विधायकों की खरीद फरोख्त करके किया है वह इतिहास मध्यप्रदेश में नही दोहराया जा सकेगा।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि शिवराज सिंह और नरोत्तम मिश्रा में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री बनने की बात चल रही है। उन्होनें साथ ही कहा कि मै सभी बाते तथ्यों के आधार पर करता हूं।
शिवराज ने किया पलटवार
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह की आदत है झूंठ बोलने की । वह बिना तथ्यों के बाते करते हैं वह मुख्यमंत्री कमलनाथ को डराना धमकाना चाहते होगे इसलिए इस तरह की बात कह रहे हैं।
मध्य प्रदेश विधानसभा में यह स्थिति मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटें हैं। 2 विधायकों का निधन होने से वर्तमान में 228 सदस्य हैं।

Exit mobile version