खोजें

मध्य प्रदेश:-  कमलनाथ ने सायरन बजने को लेकर शिवराज सरकार पर साधा निशाना, कहा "ताली-थाली और सायरन की नौटंकी से……….."

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

द लोकनीति डेस्क

मध्य प्रदेश:-  कमलनाथ ने सायरन बजने को लेकर शिवराज सरकार पर साधा निशाना, कहा “ताली-थाली और सायरन की नौटंकी से………..”

भोपाल:- मध्य प्रदेश सरकार ने  23 मार्च से संकल्प अभियान शुरू किया है जिसके तहत हर ज़िले में सुबह 11 बजे और शाम 7 बजे सायरन बजाया जायेगा और लोगों से 2 मिनट रुकने और सामाजिक दूरी बनाने का संकल्प लिया जाएगा।आज पूर्व सीएम कमलनाथ ने बलिदान दिवस पर शहीदो को श्रद्धांजलि अर्पित की।  
 यहाँ पर इस अभियान को उन्होंने  नौटंकी करार दिया है कमलनाथ ने कहा कि यह सिर्फ एक नौटंकी है थाली बजाओ, सायरन बजाओ, तो कभी चिल्लाओ इस नाटक नौटंकी से जनता अब थक चुकी है मध्य प्रदेश की जनता बहुत समझदार है। लेकिन क्या इस नौटंकी से कोरोना नहीं होगा? कोरोना भाग जायेगा। कमलनाथ ने कहा कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहनना, सोशल डिस्टैन्सिंग, और सावधानी बरतना ही एकमात्र उपाए है थाली बजाने और ताली बजाने से कोरोना खत्म नहीं होने वाला। पूर्व सीएम ने कहा बेरोजगारी चरम सीमा पर है महिला अपराध दिन पर दिन बढ़ते जा रहे है किसान परेशान है और सरकार एक साल का जश्न मना रही है। उन्होंने कहा सरकार को जनता की कोई चिंता नहीं है उनका तो यही काम है कि जनता को किस तरह गुमराह किया जाए उनका ध्यान कैसे मोड़ा जाए।

Exit mobile version