महाराष्ट्र के बाद अब मध्यप्रदेश सरकार भी देगी मुस्लिमों को शिक्षा में आरक्षण

 महाराष्ट्र सरकार ने मुस्लिमों को सरकारी शिक्षण संस्थानों में 5 फीसदी आरक्षण देने का ऐलान किया है। इसके बाद मध्यप्रदेश सरकार ने भी मुस्लिमों को आरक्षण के संकेत दे दिए हैं।   

महारष्ट्र सरकार के इस फैसले पर मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री हुकुम सिंह कराड़ा ने कहा, 'अल्पसंख्यकों के बारे में हमारा एजेंडा तैयारी में है।कुछ दिनों बाद आप देखेंगे कि महाराष्ट्र से बढ़कर रियायत मिलने वाली हैं।'

महारष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक बोले, 'हाईकोर्ट में मामला जाने के बाद सरकारी शिक्षण संस्थानों में पांच फीसदी आरक्षण जारी रहे ऐसा आदेश दिया था, लेकिन दिसंबर 2014 में वो अध्यादेश खत्म हो गया। पिछली सरकार ने उसको लेकर कोई कार्रवाई नहीं की. सदस्यों की मांग थी कि आरक्षण देना चाहिए. हमने ऐलान किया है। शिक्षण संस्थान में आरक्षण देने की मान्यता हाईकोर्ट ने दी है, उसे जल्द से जल्द कानून बनाकर लागू करेंगे।'

ठाकरे ने 2018 में देवेंद्र फडणवीस पर साधा था निशाना
महाराष्ट्र मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुस्लिमों के आरक्षण को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फणडवीस पर निशाना साधते हुए कहा था, 'सरकार मराठा समुदाय को आरक्षण देने के संबंध में बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन कर रही है, जबकि सरकार को मराठों ही नहीं, ढांगर और मुस्लिम समुदायों को भी आरक्षण देने पर विचार करना चाहिए।'

Exit mobile version