सभी खबरें

मध्यप्रदेश : सीएम शिवराज ने एडीएम और सीएचएमओ को हटाया, आधा दर्जन अधिकारी और हो सकते थे सस्पेंड   

मध्यप्रदेश : सीएम शिवराज ने एडीएम और सीएचएमओ को हटाया, आधा दर्जन अधिकारी और हो सकते थे सस्पेंड   

भोपाल/राजकमल पांडे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कलेक्टर कमिश्नर कांफ्रेंस के दौरान मुरैना के एडिशनल कलेक्टर उमेश कुमार शुक्ला को हटा दिया है। यह वही एडीएम है जिन्होंने राशन की मांग करने आए किसानों को धमका कर भगा दिया था। इसके अलावा अनूपपुर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ वीडी सोनवानी को फील्ड के लिए अयोग्य करार देते हुए हटाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा करीब आधा दर्जन से ज्यादा अधिकारी सस्पेंड होते-होते बचे। वहीं वीडी सोनवानी को हटाते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि आपको सीएमएचओ किसने बना दिया आप फील्ड के लायक नही हो, इन्हे बैक ऑफिस में अटैच करो। यह तब की बात हा जब सीएम शिवराज कलेक्टर-कमिश्नर कांन्फ्रेंस पर थे और कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर को निर्देश दिये डॉ. वीडी सोनवानी फील्ड में काम करने लायक नही हैं, इन्हें लिखा-पढ़ी का काम दिया जाए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि नए सीएमएचओ को पदस्थ करने के लिए नाम भेजें।

मंत्रालय सूत्रों ने बताया, डॉ. सोनवानी के खिलाफ वैक्सीनेशन के दौरान लापरवाही की कई शिकायतें मिल रही थीं। मुख्यमंत्री द्वारा वैक्सीनेशन की समीक्षा में सामने आया कि अनूपपुर में वैक्सीनेशन टारगेट से पीछे चल रहा है। इसे लेकर मुख्यमंत्री ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन में किसी भी जिले में लापरवाही नहीं होना चाहिए।

साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी उमेश कुमार शुक्ला को मुरैना जिले के डीएम के पद से हटा दिया है। पिछले दिनों इनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में उचित मूल्य का राशन मांगने आए ग्रामीणों के साथ मौजूद 2 सरपंचों को धमकाते हुए और उनकी शिकायत नहीं सुनने की बात करते हुए सुनाई दिए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button