सभी खबरें

मध्यप्रदेश बोर्ड ने की 12वीं रिजल्ट के डेट और टाइम की घोषणा, जानिए कब आएगा रिजल्ट

मध्यप्रदेश बोर्ड ने की 12वीं रिजल्ट के डेट और टाइम की घोषणा, जानिए कब आएगा रिजल्ट

 

मध्यप्रदेश भोपाल:

जो छात्र स्पर्श एमपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे उनका रिजल्ट 29 जुलाई दोपहर 12:00 बजे घोषित किया जाएगा। परिणाम जारी हो जाने के बाद छात्र अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट्स पर चेक कर सकते हैं।

मध्यप्रदेश बोर्ड ने 12वीं रिजल्ट 2021 की तारीख की घोषणा करने के साथ ही उन सभी वेबसाइट्स की लिस्ट भी जारी की है जिन पर एमपी बोर्ड 12वीं परिणाम 2021 और ई-मार्कशीट चेक और डाउनलोड कर पाएंगे. बता दें कि एमपी 12वीं के नतीजे मध्यप्रदेश सरकार के रिजल्ट पोर्टल mpresults.nic.in पर और बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in और mpbse.mponline.gov.in पर जारी किया जाएगा।

 

बोर्ड की परीक्षाएं इस वर्ष कोरोना के खतरे को देखते हुए रद्द कर दी गई थीं। बोर्ड ने 10वीं के रिजल्‍ट पहले ही जारी कर दिए हैं और अब 12वीं के रिजल्‍ट जारी किए जाने हैं। रिजल्‍ट छात्रों के इंटरनल मार्किंग के आधार पर तैयार किए गए हैं. बोर्ड ने छात्रों को यह सहूलियत दी है कि यदि वे अपने रिजल्‍ट से संतुष्‍ट नहीं होते हैं, तो उन्‍हें एग्‍जाम देने का मौका दिया जाएगा, महामारी की स्थिति काबू में आने के बाद एग्‍जाम आयोजित किए जा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button