MP/ Barwani – गृहमंत्री और खेल मंत्री ने हितग्राहियों को बांटे चेक

गृहमंत्री और खेल मंत्री ने हितग्राहियों को बांटे चेक
बड़वानी से हेमंत नागझीरिया की रिपोर्ट  गृह मंत्री एवं खेल मंत्री ने 338 हितग्राहियो को वितरित किये 17 लाख से अधिक के चेक 
बड़वानी 29 फरवरी  प्रदेश के गृह मंत्री एवं राजपुर के विधायक बाला बच्चन ने राजपुर में प्रदेश के खेलमंत्री जीतू पटवारी की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री स्वेच्छानुदान एवं अपनी विधायक निधि से 338 हितग्राहियो को 17.20 लाख के चेक वितरित किये है।
    राजपुर नगर में मंगल भवन में शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थितो को सम्बोधित करते हुये गृहमंत्री  बाला बच्चन ने बताया कि अब प्रदेश की सरकार ने मंत्री स्वेच्छानुदान  राशि 50 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ रूपये कर दी है। वही उनकी विधायक निधि भी 1.85 करोड़ रूपये की है। यह समस्त राशि वे दीन.दुखियों की मद्द के लिये व्यय करते है। इसलिये अगर किसी और को इस निधि से त्वरित लाभ चाहिये तो वे तत्काल अपना आवेदन उन्हें या उनके प्रतिनिधियों को दे । जिससे उनकी भी सहायता की जा सके ।
    इस अवसर पर गृह मंत्री ने उपस्थितो को बताया कि वे अपनी विधायक निधि से युवाओं को खेल सामग्री तथा भजन मण्डलियो को वाद्य यंत्र हेतु भी बड़ी संख्या में राशि स्वीकृत करते है। यदि अभी भी उनके क्षेत्र में किसी ग्राम में कोई भजन मण्डली वाद्य यंत्र हेतु मद्द चाहती है तो वे लोग भी अपना आवेदन दे सकते है। जिससे उन्हें भी लाभान्वित किया जा सके । 
    इस अवसर पर गृहमंत्री  बच्चन एवं खेल मंत्री जीतू पटवारी ने उपस्थितो को बताया कि मुख्यमंत्री गरीबो को त्वरित लाभ दिलवाने हेतु हमेशा तत्पर रहते है। इसका उदाहरण उन्होने मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण करते ही किसानों का कर्जा माफ . बिजली का बिल हाफ सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि 300 रूपये से बढ़ाकर 600 रूपये मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की राशि 27 हजार रूपये से बढ़ाकर 51 हजार रूपये करके दिखा दिया है । मंत्रीद्वय ने बताया कि शीघ्र ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि बढ़ाकर 1 हजार रूपये की जा रही है।
युवा को मिली मंत्री द्वय के हाथो वाहन की चॉबी
    कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के गृहमंत्री  बाला बच्चन एवं प्रदेश के खेलमंत्री जीतू पटवारी ने राजपुर के 21 वर्षीय युवा लोकेश सखाराम पाटील को मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत मिली पिकप वाहन की चॉबी भी सौपी । युवा को इस योजना के तहत नर्मदा . झाबुआ ग्रामीण बैंक द्वारा 7.71 लाख रूपये का ऋण उपलब्ध कराया गया है। 
कार्यक्रम में यह थे उपस्थित
    राजपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के गृहमंत्री बाला बच्चन खेल मंत्री जीतू पटवारी कालापीपल के विधायक कुणाल चैधरी कांग्रेस जिलाध्यक्ष विरेन्द्रसिंह दरबार कलेक्टर  अमित तोमर पुलिस अधीक्ष डीआर तेनीवार क्षेत्र के जनप्रतिनिधि सर्वश्री नानेश चैधरी सचिन जोशी सहित बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित थे ।

Exit mobile version