BREAKING NEWS: टावर पर चढ़ा 40 वर्षीय लल्लू, पुलिस उतारकर ले गई थाने

बड़वानी से द लोकनीति के लिए हेमंत नागझिरिया की रिपोर्ट :- जिला मुख्यालय से कुछ किमी की दूरी पर एक आदमी टावर पर चढ़ गया. जहाँ उसने कुछ देर हँगामा मचाया. मौके पर पहुँची पुलिस ने उसे टावर से नीचे उतारा.

दरअसल मामला जिला मुख्यालय से 20 किमी की दूरी पर स्थित गाँव मंडवाड़ा का है. जहाँ एक 40 वर्षीय लल्लू नाम का आदमी टावर पर चढ़ गया. हँगामें के बाद गाँव वालों की सूझबूझ और अंजड़ पुलिस ने मौके पर दस्तक देकर लल्लू को टावर से नीचे उतारा. ताजा जानकारी के मुताबिक पुलिस उसे थाने ले गयी है. मौके पर मौजूद गाँव वालों के मुताबिक़ वह इससे पहले भी यह हरकत कर चुका है.

Exit mobile version