
बड़वानी। खनिज विभाग ने अवैध परिवहन करते हुए दो डंपर को पकड़ लिया है. एक डंपर गिट्टी का तथा दूसरा कोयले का था जिन्हे शक के आधार पर पकड़कर कलेक्ट्रेट परिसर बड़वानी में खड़ा कर दिया गया है.
जिला खनिज अधिकारी रविंद्र परमार से प्राप्त जानकारी के अनुसार खनिज विभाग ने रेवा सर्कल बड़वानी से एक डंपर को कोयले का परिवहन करते हुए संदेह की स्थिति में पकड़कर कलेक्टर परिसर बड़वानी में खड़ा कराया है. इस डंपर के मालिक द्वारा समुचित दस्तावेज प्रस्तुत करने पर आगामी कार्यवाही की जाएगी.
इसी क्रम में खनिज विभाग ने सेगाव में एक डंपर को अवैध गिट्टी परिवहन करते हुए जप्त कर प्रकरण पंजीबद्ध कर कलेक्टर परिसर बड़वानी में खड़ा करवाया है.