खोजें

कृषि मंत्री सचिन यादव अपने गृह जनपद के तीन दिवसीय दौरे पर

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

भाजपा पर तीखे प्रहार किये

कृषि मंत्री सचिन याद अपने गृह जनपद के तीन दिवसीय दौरे पर 
 

लोकेश कोचले की रिपोर्ट

 खरगोन
 मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री सचिन यादव इन दिनों तीन दिवसीय दौरे पर अपने गृह जिले में दौरा करते दिख रहे है।
इसी के चलते मंत्री पहले दिन बुधवार को जनसम्पर्क और लाखो के निर्माण कार्यो का लोकार्पण करने जिले सहित अपने विधानसभा क्षेत्र में पहुचे और निर्माण कार्यो का लोकार्पण किया।
 ग्रामीण इलाको में कृषि मंत्री का जोरदार स्वागत किया गया।
इस दौरान सचिन यादव ने बताया की कांग्रेस सरकार ने किसानो की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर दो लाख कर्ज माफ़ी करके किसानो को राहत पहुचाने का काम किया है जिससे निश्चित तौर पर किसानो का आर्थिक विकास होगा। इसके साथ ही उन्होनें प्रदेश सरकार द्वारा जनता के लिए चलाई जाने वाली विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया।
वही मीडिया से रूबरू मंत्री यादव ने चर्चाओ से घिरे राजगढ़ मामले को लेकर भाजपा पर तीखे प्रहार किये और बताया की भाजपा नारी सम्मान का दिखावा करने में माहिर है वहीं व्यवस्था में तैनात नारियों का अपमान करके कानून का मखौल उड़ाने का काम कर रही है।

Exit mobile version