खोजें

कलेक्टर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दूध पिलाती है : -बद्रीलाल यादव

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

इसी क्रम में आज भाजपा राजगढ़ में अपना विरोध

राजगढ़ थप्पड़ कांड मामला मानो  प्रदेश का सबसे बड़ा  मुद्दा बन चुका है।  इसी क्रम में आज भाजपा राजगढ़ में अपना विरोध प्रदर्शन दर्ज करा रही है। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व राज्य मंत्री बद्री लाल यादव की जुबान फिसल गई  | उन्होंने कलेक्टर और डिप्‍टी कलेक्‍टर पर आपत्तिजनक बयान दिया  हैं। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि कलेक्टर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दूध पिलाती है और हमें तमाचा मारा जाता है। यह उनका दोहरा रवैया है।
  क्या भाजपा के नेता अब इतनी ओछी  राजनीति पर उतर आए है कि एक महिला को लेकर वे  इस कदर का बयान खुले मंच से देते हैं। भाजपा और केंद्र की सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा बुलंद तो करती है।  मगर शायद अपने नेताओं को बेटी और औरत का मतलब नहीं समझा पाती है जिसके कारण इनके नेता गन ऐसे बयान देते नजर आते हैं।  

Exit mobile version