टैंकर पलटने से एलपीजी गैस का रिसाव, हो सकता था बड़ा हादसा

सागर. देवरी मार्ग पर परासिया मोड़ के पास शुक्रवार-शनिवार की रात करीब एक बजे एलपीजी से भरा टैंकर पलट गया। टैंकर के पलटते ही इसका नोजल खुल गया और गैस का रिसाव शुरू हो गया। जिससे प्रशासन ने करीब दो किलोमीटर के इलाके को सील कर दिया है। शनिवार दोपहर एक बजे तक बीना रिफाइनरी से आई रेस्क्यू टीम ऑपरेशन में जुटी थी।

घटना कोहरे के कारण हुआ है। टैंकर के पलटते ही ड्राइवर और क्लीनर कूद गए, और घटना की जानकारी कंपनी को दी। इसके बाद कंपनी ने जिला प्रशासन और पुलिस को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ओस और कोहरा होने के कारण गैस खेत में फैल गई है। टैंकर पर दूर से निगाह रखी जा रही है। किसी को भी उसके पास नहीं जाने नहीं दिया जा रहा है। करीब दो किलोमीटर के इलाके को सील कर दिया गया है। 

तापमान बढ़ने से गैस का असर कम होगा

जिला प्रशासन का कहना है कि जैसे-जैसे तापमान बढ़ेगा , गैस का असर कम होगा। हालांकि अभी टैंकर से गैस का रिसाव जारी है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है। आसपास के इलाके में माचिस तक नहीं जलाने की मुनादी कराई जा रही है।

Exit mobile version