
भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार लव जिहाद (Love Jihad) को लेकर कानून बनाने जा रही हैैं। जिसको लेकर प्रदेश में बवाल मचा हुआ हैं।
कांग्रेस लगातार इसपर हमलावर हैं। लेकिन इन सबके बीच चांचौड़ा से कांग्रेस विधायक और दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने इस मुद्दे पर एक ट्वीट करके सियासत को और गरमा दिया हैं।
लक्ष्मण सिंह ने कानून के समर्थन में ट्वीट करते हुए आपत्ति जताने वालों पर सवाल उठाये हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- बलपूर्वक विवाह करना बलपूर्वक धर्म परिवर्तन के विरुद्ध प्रदेश में कानून बन रहा है। जो ऐसा नही करते हैं, उन्हें डरने की क्या आवश्यकता है?
गौरतलब है कि मंगलवार को मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (MP Home Minister Narottam Mishra) ने कहा कि मध्यप्रदेश लव जेहाद पर कठोर कानून की तैयारी में हैं। जल्द ही विधानसभा में विधेयक प्रस्तावित होगा। इसके लिए 5 साल कठोर कारावास की सजा का प्रावधान होगा और गैर जमानती धाराओं के साथ केस दर्ज की जाएगी। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि यदि कोई शादी (Marriage) के लिए स्वयं की इच्छा से धर्म परिवर्तन करता है तो उसे शादी के 1 महीने पूर्व कलेक्टर को आवेदन करना होगा।
नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) के इस बयान के बाद प्रदेश की सियासत गरमा हुई थी। कांग्रेस के तमाम नेता इसका विरोध कर रहे है, लेकिन इसी बीच लक्ष्मण सिंह ने इसका समर्थन करके सियसी हलचल को और तेज़ कर दिया हैं।