23 करोड़ का घाटा, अब इंदौर एयरपोर्ट भी सौंपा जाएगा निजी हाथों में

मध्यप्रदेश / इंदौर : इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को इस वित्तीय वर्ष में 23 करोड़ से ज्यादा का घाटा हुआ है| एयरपोर्ट के घाटे का आंकड़ा नागर विमानन मंत्रालय ने जारी किया है| AAI के पास देशभर में 136 एयरपोर्ट का स्वामित्व है| घाटे में चल रहे मध्यभारत के सबसे बड़े और एकमात्र इंटरनेशनल एयरपोर्ट इंदौर को निजी हाथों में सौपने की तैयारी है| घाटे को घटाने के लिए सरकार पीपीपी मोड पर संचालन करेगी| इसका खुलासा लोकसभा में एक सवाल के जवाब में नागर विमानन राज्यमंत्री वीके सिंह के लिखित जवाब में हुआ |
बताया गया है की भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने 19वीं बैठक में इंदौर, अमृतसर, वाराणसी, भुवनेश्वर, रायपुर और त्रिची हवाई अड्डों को पब्लिक – प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत निजी कंपनियों को सौपने को मंजूरी दी है| पिछले 3 साल में AAI ने 50 साल के लिए 6 एयरपोर्ट पीपीपी मोड पर दिए|
.jpeg)



