खोजें

जबलपुर :- दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है टिड्डी दल का खतरा

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

जबलपुर :- दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है टिड्डी दल का खतरा

जबलपुर :- दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है टिड्डी दल का खतरा

जबलपुर से अजय पिंटू शुक्ला की रिपोर्ट:- जबलपुर जिले की मझौली सिहोरा तहसील के ग्रामों में टिड्डी दल का प्रकोप बढ़ता जा रहा है किसान बहुत ही डरा सहमा एवं शासन एवं प्रशासन द्वारा डीजे साउंड की व्यवस्था की गई है

जिसमें कि टिड्डी दल को भगाने का प्रशासन द्वारा पूरा इंतजाम किया गया है. गांव गांव जाकर राजस्व विभाग एवं उच्च अधिकारी स्वयं खुद जाकर टिड्डी दल के प्रकोप से बचने के लिए पूरे प्रयास एवं पूरे इंतजाम किए जा रहे हैं.  मझौली एवं सिहोरा की तहसीलों में टिड्डी दल का ज्यादा प्रकोप है.प्रकोप से बचने के लिए किसानों द्वारा थाली बजाई जा रही है. 

ट्रैक्टर का सलेनसर कर निकाल कर चलाया जा रहा है.  मोटरसाइकिल के साइलेंसर निकाल कर चलाया जा रहा है जिसमें कि टिड्डी दल का प्रकोप कम हो एवं किसानों की मूंग उरदा में ज्यादा नुकसान होने की संभावना है रोसरा रोसरी डूंगरिया  पोड़ा लमकाना जुनवानी पाली मझगवां पड़वार खितौला नयागांव करौंदी हरदुआ गुरुजी जोली उमर्दा बिछिया उमरिया इन ग्रामों में दल का ज्यादा प्रकोप तीन-चार दिन से छाया हुआ है. बताते चलें कि आसमान में टिड्डी दल के अलावा कुछ भी दिखाई नहीं देता आम किसान बहुत ही डरा सहमा सा है जैसे ही आसमान को देखता है खेत को भागने लगता है. इनके साथ ही थाली एवं अन्य चीजें बजाकर किसानों द्वारा टिड्डी दल को भगाया जा रहा है. 

Exit mobile version