फिर लौटा Lockdown, 31 जुलाई तक इस राज्य के सभी जिले पर प्रतिबंध लागू, आदेश जारी

मिजोरम : मिजोरम राज्य में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए 31 जुलाई तक प्रतिबंध लगा दिया गया हैं। दरअसल, बीते दिनों राज्य में 847 ने मामले दर्ज किए गए हैं जो पिछले साल मार्च में महामारी के बाद सबसे अधिक हैं। इसको देखते हुए मिजोरम सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया हैं।

आदेश जारी करते हुए मिजोरम सरकार ने कहा 31 जुलाई तक राज्य के सभी जिले पर प्रतिबंध लागू रहेगा।

हालांकि, लॉकडाउन के दौरान मेडिकल सहित आवश्यक सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। पानी और बिजली की आपूर्ति स्वास्थ्य व टीकाकरण और एलपीजी वितरण जैसे आवश्यक सेवाएं सामान्य रूप से कार्य करती रहेंगी। जबकि बेवजह सड़क पर घूमने वालों के खिलाफ प्रतिबंध जारी रहेंगे और प्रोटोकॉल का पालन करने वाले को दंडित किया जाएगा। इसके अलावा AMC क्षेत्र में आवश्यक वस्तु को छोड़कर सभी दुकानों को बंद रखा जाएगा। 

बता दें कि मिजोरम में अभी कुल सक्रिय मामले 7560 हैं। जबकि नए मामलों में भी बढ़ोतरी देखी जा रहीं हैं। जिसके बाद से राज्य सरकार ने कहा कि वर्तमान कोरोना के केस को देखते हुए, ये बेहद आवश्यक हैं।

 

 

Exit mobile version