सभी खबरें

लॉकडाउन का खौफ : दिल्ली से काम छोड़कर MP लौट रहे मजदूरों से ओवरलोड बस पलटी, 2 की मौत, 15 से ज़्यादा घायल

मध्यप्रदेश/ग्वालियर – ग्वालियर में झांसी हाईवे पर मजदूरों से भरी ओवरलोड तेज रफ्तार बस पलट गई। हादसे में बस के नीचे दबकर 2 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई है 15 लोग घायल हैं। घटना मंगलवार सुबह जौरासी घाटी के पास हुई हैं। हादसे के बाद वहां चीख पुकार मच गई। बस की छत पर बैठे मजदूर नीचे आकर गिर गए और बस के नीचे दब गए। घटना के बाद आसपास के गांव के लोग वहां पहुंच गए। गांव के लोग बचाव में जुट गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल ज्यादा देखकर अन्य थानों का बल भी मौके पर बुलवा लिया।

बताया जा रहा है कि मौके पर पहुंचे गांव के लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया बस की खिड़कियों के कांच फोड़कर अंदर पहुंचे और वहां से बच्चों और महिलाओं को बाहर निकाला। महिलाओं ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई हैं।  

 

इसलिए हुआ ये बड़ा हदसा

दरअसल, हालही में दिल्ली में लॉकडाउन की घोषणा की गई। इसी लॉकडाउन की दहशत के चलते MP के छतरपुर के ऐसे मजदूर जो कुछ महीने से वहां मजदूरी कर रहे थे उन्होंने पलायन शुरू कर दिया हैं। सोमवार रात 2 बजे बस नंबर UP93 CT-8593 करीब एक सैकड़ा के लगभग मजदूर और उनके परिवार के सदस्य बस में सवार होकर छतरपुर के लिए निकले थे। सुबह 7 बजे बस ग्वालियर पहुंची। यहां 10 लोग उतर गए। इसके बाद बस छतरपुर के लिए रवाना हुई। बस अभी ग्वालियर के झांसी रोड इलाके से निकलकर जौरासी घाटी पर पहुंची थी। चालक बस को तेज रफ्तार में दौड़ा रहा था। अचानक बस बेकाबू हुई और पलट गई।

बताया जा रहा है कि बस में 52 लोगों को बैठाने की सीट थी, लेकिन ज्यादा कमाने के लालच में बस के स्टाफ ने एक सैकड़ा सवारी भर लीं। इतना ही नहीं इन मजदूरों से दोगुना किराया भी लिया गया। लेकिन अंत में ये हादसा हो गया।

Tweet By – Brajesh Rajput 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button