सभी खबरें

लॉकडाउन 4 : 31 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, कुछ ऐसा हो सकता है नया लॉकडाउन !

भोपाल डेस्क 

लॉकडाउन को बढ़ाकर 31 मई तक कर दिया गया है। इसे आप राहत वाला लॉकडाउन कह सकते हैं। क्योंकि ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि इस लॉकडाउन में तमाम तरह के छूट दिए जाएंगे। यह लॉकडाउन कैसा होगा और किस तरह के छूट मिलेंगे इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। हालांकि पीएम मोदी ने अपने संबोधन में यह जरुर कहा था कि इस लॉकडाउन में कई नियम कायदों के साथ आपको कुछ छूट भी मिलेंगी।

कंटनमेंट जोन को छोड़कर अन्‍य जोन में मिल सकती है छूट  

अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, 18 मई से शुरू होने जा रहे लॉकडाउन के चौथे चरण में ग्रीन जोन को पूरी तरह खोलने का फैसला लिया जा सकता है। इस चरण में हॉटस्पॉट तय करने का अधिकार राज्यों को मिलने की उम्मीद है। हालांकि शारीरिक दूरी का पालन करना और मास्क लगाने जैसे प्रावधान सभी के लिए जरूरी रहेंगे।

ऑरेंज जोन में पाबंदियों में होगी कमी 

चौथे चरण के लॉकडाउन में ऑरेंज जोन में भी बहुत कम पाबंदियां रहेंगी। रेड जोन में भी कंटेनमेंट एरिया में सख्ती रखी जाएगी। ऐसे में रेड जोन में सैलून, नाई की दुकान और चश्मे की दुकानों को खोलने की अनुमति मिल सकती है। हालांकि इस संबंध में विस्तृत गाइडलाइंस राज्य सरकारों के सुझावों के आधार पर गृह मंत्रालय जारी करेगा। राज्य सरकारों को शुक्रवार तक अपने सुझाव देने को कहा गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button