
बार बार पार्टी बदलने वाले पासवान के मन में कहीं अपने सुपुत्र को झारखण्ड का मुख्यमंत्री बनाने का ख्याल तो नहीं चल रहा ?
लोजपा के इस क्रिया के बदले में क्या रहेगी भाजपा की प्रितिक्रिया ?
लोजपा के प्रमुख नेता व रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान का कहना हैं की झारखंड में पार्टी ने फैंसला लिया हैं की पार्टी यहाँ आगामी विधानसभा चुनाव में 50 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।
Ranchi – महाराष्ट्र के बाद अब बीजेपी को झारखण्ड में करारा झटका लगा हैं। जहां महाराष्ट्र में शिवसेना के बीजेपी के साथ 30 साल पुराना गठबंधन तोड़ दिया हैं। वहीं दूसरी तरफ अब लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा से अलग होकर चुनाव लड़ने का ऐलान किया हैं। पार्टी 81 में से 50 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
दरअसल, झारखंड विधानसभा चुनाव में गठबंधन के तहत लोजपा ने भाजपा के साथ चुनाव लड़ने के लिए पेशकश की थी। लोजपा ने भाजपा से संथाल परगना के जरमुंडी विधानसभा समेत 6 सीटों की मांग की थी, पर भाजपा की ओर से इन सीटों पर अपना प्रत्याशी उतार दिए गए। इसके बाद साेमवार को ही लोजपा ने यह मन बना लिया था कि वह अकेले चुनाव मैदान में आ सकती हैं।
इसके बाद मंगलवार को लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने इसकी अधिकारिक घोषणा भी कर दी। पासवान ने बताया कि मंगलवार को प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की जाएगी।