
Live Updates: नोएडा में शाम चार बजे के बाद घर से निकलने वालों की अब खैर नही
लगातार लोगों से अपील करने के बाद अब तक जो स्थिति सामने आई उसमें देखा गया कि लोग लॉकडाउन का पालन नही कर रहे है जिसके बाद राज्य सरकार को कड़ा कदम उठाना पड़ा और अब से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और पूरे गौतमबुद्धनगर में शाम 4 बजे के बाद घरों से निकलने पर पाबंदी लगा दी गई है. लॉक डाउन का कड़ाई से पालन कराने के लिए आरएएफ और और पीएसी की तैनाती की गई है. अगर निकले तो अब होगी सख्त कार्रवाई.