.jpeg)
कटनी :- लगातार ब्लैक में बेची जा रही है शराब, सब कुछ जानते हुए भी प्रशासन मौन
कटनी सेे दीपचंद रजक की रिपोर्ट:-कोरोना संकट काल में जिला प्रशासन अभी तक मौन बैठा हैै. लगातार ब्लैक में शराब की बिक्री हो रही. अभिषेक सिंह के मिलीभगत से ठेकेदार सुनील कुमार असाटी द्वारा खुलेआम गांव गांव शराब बिक्री किया जाता है. जिला प्रशासन ने शराब व्यापार को अपनी आमदनी का जरिया बनाया है. जिला कटनी अन्तर्गत आने वाली विजयराघववगढ़ विधान सभा के ग्राम पंचायत गुडेहा -खजूरा-तिनघरा-परसवारा-टीकर इत्यादि में कई ग्राम पंचायतों में ठेकेदार सुनील कुमार असाटी के कर्मचारी द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत में शराब बिक्री किया जाता है किन्तु ब आबकारी विभाग के अभिषेक सिंह के मिलीभगत से खुली छूट दी जा रही है. जिला प्रशासन के अधिकारियों ने अपने आय का स्त्रोत बनाने के लिए शराब व्यापारी को छूट दे रखी है।वही अधिकारियों कि आबकारी विभाग के अभिषेक सिंह के मिलीभगत से कालाबाजारी भी जोरो पर है ठेकेदार सुनील कुमार असाटी दाम से अधिक कीमत वसूली जा रहीं है जिला प्रशासन जहां लाॅक डाउन पर गरीबों को घर घर सहायता नहीं पहुँचाया पा रहे हैं.
वही शराब गांव गांव पहुंचाने में कामयाबी है. चर्चा तो यह भी है शराब व्यवसाय में नेकी करने की वजह शराब से क्षेत्र को शराबी बना रहा है वहीं यह व्यक्ति प्रशासनिक अधिकारियों की पोल खोल रहा है शराब ठेकेदार सुनील कुमार असाटी का यह व्यक्ति सारे आम प्रशासनिक अधिकारियों को कमीशन खोर बता रहा है इतना कि नहीं अधिकारियों से लेकर जिला का मुखिया हमारे कमीशन से पेट पाल रहे हैं.
खैर बात जो भी हो लेकिन प्रशासन इन दिनों जहां अपनी वर्दी पर दाग लगा रहा है गांव गांव का बिक रही शराब जिला कलेक्टर के लिए शर्म की बात होनी चाहिए अगर कलेक्टर महोदय जिले की शराब व्यवस्था पर अंकुश नहीं लगा पा रहे तो जिले के अधिकारियों को शराब व्यवसाय का दलाल कहां जाएगा आपदा में जिला प्रशासन लेकर स्थानीय प्रशासन अभी तक मौन बैठा है.
जिस वक्त जरूरत है देश से कोरोनावायरस दूर भगाने की तो उस वक्त भी लोग ब्लैक में शराब बेचकर अपना घर भरने का प्रयास कर रहे हैं… जाने कब तक यह निरंतरता बनी रहेगी…..