सभी खबरें

किराना दूकान की तरह खुलें शराब की दुकानें, नहीं तो….. वरिष्ठ भाजपा नेता का बड़ा बयान

मध्यप्रदेश/ग्वालियर – शराबबंदी और शराब दुकानें बढ़ाए जानें को लेकर प्रदेश में बवाल मचा हुआ हैं। इस मामले को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों आमने सामने हैं। कोई शराब दूकान बढ़ाने की पक्ष में है तो कोई इसे ख़त्म करने की बात कर रहा हैं। इस बीच बीजेपी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा ने शराबबंदी पर बड़ा बयान दिया हैं। 

ग्वालियर में पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा ने शराबबंदी और नई आबकारी नीति के मुद्दे पर कहा कि मध्यप्रदेश में शराबबंदी हो तो पूरी शत प्रतिशत हो, डॉक्टर के प्रिसक्रिप्शन पर भी शराब नहीं मिले और अगर खुले तो किराने की दुकान की तरह हर क्षेत्र को नजदीक के स्थान की दुकान पर शराब मिले। अवैध शराब के कारोबार को रोकने और शराब दुकानें बढ़ाए जाने के मुद्दे पर उन्होंने अपनी सहमति जताई हैं।

इस से पहले भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री अजय विश्नोई ने भी ट्वीट करते हुए अपनी राय पेश की थी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था की – शराब की नई दुकान एक भी न खोले अथवा जितनी मर्जी उतनी खोल ले परंतु यह सुनिश्चित करे कि गांव गांव में चल रही अवैध शराब दुकाने बंद हो जाएंगी।

जबकि, पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा की फायर ब्रांड नेत्री उमा भारती ने शराबबंदी को लेकर वकालत की हैं। उमा भारती ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भाजपा शासित राज्यों में शराबबंदी की मांग की हैं। 

बता दें कि इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती प्रदेश में शराबबंदी की पैरवी कर चुकी हैं, उनका कहना है कि हर तरह के अपराध की जड़ शराब ही है, राजस्व के लिए सरकार अन्य विकल्प खोज सकती है। उन्होंने बीजेपी शासित राज्यों में शराबबंदी की मांग की है। इधर, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी अवैध शराब की बिक्री रोकने शराब की दुकानें बढ़ाने की बात कही थी। 

हालांकि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान यह साफ कर चुके हैं कि फिलहाल नई दुकानें खोलने को लेकर अभी कोई विचार नहीं किया गया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button