सभी खबरें

ठेकेदारों की नाराजगी और विरोध के 20 घंटे बाद खुली शराब दुकानें, हुआ भारी नुकसान, अब सीएम के करेंगे मुलाकात

भोपाल/प्रियंक केशरवानीः– बीते शुक्रवार को आबकारी विभाग की नई नीतियों के बाद शराब ठेकेदारों ने नाराजगी जताते हुए विरोध किया और राजधानी भोपाल समेत 17 जिलों मे ठेकेदारों ने इसका विरोध किया है साथ ही शराब दुकानें भी बंद की गई लेकिन पूरे 20 घंटे बंद रखने के बाद अब ठेकेदारों के तेवर नरम हो गए हैं। हालांकि अभी भी उनमें नाराजगी जारी है, इसे लेकर वे सभी अब सीएम शिवराज सिंह चौहान से मिलेंगे।

आपको बता दें कि मप्र में ई-टेंडर की प्रोसेस चल रही है, लेकिन ठेकेदार नए टेंडर लेने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। जिसके चलते 17 से 20 फीसदी दुकानें ही नीलाम हो पाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button