सभी खबरें

MP इनाम के लालच में लग गया चूना, लिंक क्लिक करते ही खाता हुआ खाली 

ग्वालियर:- ग्वालियर में एक युवक को ज्यादा से ज्यादा डिजिटल पेमेंट करने पर एक ई-वॉलेट कंपनी की ओर से 500 रुपए का इनाम मिला था। पहले मैसेज आया और उसके बाद एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने बताया कि इनाम की राशि उनके खाते में जमा कराने के लिए लिंक भेजी गई है। उस पर क्लिक कर लीजिए। युवक ने लिंक पर क्लिक किया तो मोबाइल हैंग हो गया। जब सही हुआ तो एक मैसेज आया।

इसमें अकाउंट से 39 हजार रुपए निकलने की सूचना थी। युवक ने तत्काल उसी नंबर पर कॉल बैक किया। वहां से बताया गया कि गलती से पैसा कट गया है। वापस एक लिंक भेज रहे हैं। उससे पैसे वापस अकाउंट में पहुंच जाएंगे, लेकिन युवक को कुछ ठीक नहीं लगा और उसने साइबर सेल में शिकायत की है।

बता देइब कि उपनगर मुरार के बंशीपुरा निवासी धर्मेन्द्र सिंह मालनपुर स्थित एक निजी कंपनी में कर्मचारी हैं। मूल रूप से वह बिहार के रहने वाले हैं। वह ज्यादातर भुगतान के लिए ई-वॉलेट का उपयोग करते हैं। दो दिन पहले उनके मोबाइल नंबर पर एक कॉल आया और कॉल करने वाले ने खुद को फोन-पे का अफसर बताया। साथ ही जानकारी दी कि उन्होंने ज्यादा से ज्यादा डिजिटल पेमेंट किया है और उनके ई-वॉलेट का उपयोग किया है, इसलिए कंपनी की ओर उसने 500 रुपए का इनाम जीता है।

इनाम मिलने पर उसने पूछा तो कॉल करने वाले ने बताया कि उसे रुपए लिंक से भेज दिए हैं। इनाम की राशि को अपने खाते में सेव करने के लिए लिंक पर क्लिक करिए। कॉल काट कर जैसे ही धर्मेन्द्र ने मैसेज चेक किया तो एक लिंक उसके मोबाइल पर पांच सौ रुपए की आई थी। उसने लिंक ओपन की तो कुछ देर के लिए मोबाइल हैंग हुआ और जब सही हुआ तो उसके बैंक खाते से 39 हजार रुपए निकल चुके थे।

रुपए कटते ही लगाया कॉल, भेजी लिंक

39 हजार रुपए खाते से कटते ही धर्मेन्द्र ने उसी नंबर पर वापस बात की और रुपए आने की जगह उल्टा कटने के बारे में बताया। इस पर मोबाइल धारक ने गलती से रुपए देने के बदले आने की बात कही और कैश लौटाने के लिए एक और लिंक भेज दी। पर इस बार युवक ने लिंक नहीं खोली। वह समझ गया था कि उसके साथ ठगी हुई है। धर्मेन्द्र ने तत्काल मामले की सूचना साइबर सेल में दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button