सभी खबरें

इजरायली राजदूत के नाम से भेजी चिट्ठी मिली, लिखी हुई है ये बात, CCTV फुटेज में दिखाई दिए दो संदिग्ध, ड्राइवर की मदद से बनाया जा रहा है स्केच

इजरायली राजदूत के नाम से भेजी चिट्ठी मिली, लिखी हुई है ये बात, CCTV फुटेज में दिखाई दिए दो संदिग्ध, ड्राइवर की मदद से बनाया जा रहा है स्केच

 नई दिल्ली/गरिमा श्रीवास्तव:- राजधानी दिल्ली में कल इजरायली एंबेसी के पास हुए धमाके के बाद मौके पर जांच टीम को इजराइली राजदूत के नाम एक चिट्ठी मिली जिसमें यह लिखा हुआ है कि यह तो ट्रेलर है.. क्राइम ब्रांच की टीम को आधा जला हुआ गुलाबी रंग का दुपट्टा भी मिला है.
 फॉरेंसिक टीम अब फिंगरप्रिंट की जांच करने में जुट गई है.

 कैब ड्राइवर की मदद से तैयार कराया जा रहा है दो संदिग्धों का स्केच:-

 पुलिस को घटनास्थल के पास लगी सीसीटीवी की फुटेज मिली है जिसमें दो संदिग्ध व्यक्ति एक कैब से उतरते हुए नजर आए. कैब ड्राइवर से पूछताछ शुरू हो चुकी है इसके आधार पर संदिग्धों का स्केच तैयार किया जा रहा है. देर रात कई इलाकों पर छापेमारी भी की गई है 2 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू कर दी गई है..

 ब्लास्ट की जगह से महज इतनी दूरी पर थे VVIP:-
 शुक्रवार शाम करीब 5:00 बजे इजराइली दूतावास के पास ब्लास्ट हुआ.  हालांकि इस ब्लास्ट में किसी को जान माल का नुकसान नहीं हुआ लेकिन आसपास खड़ी चार से पांच गाड़ियों के कांच टूट गए..  शुक्रवार को ही भारत इजरायल के कूटनीतिक रिश्तो की 29 वी सालगिरह थी.

 लुटियंस जोन में डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर जिंदल हाउस के पास इजरायल दूतावास के पास जहां ब्लास्ट हुआ वह जगह विजय चौक से करीब 1.7 किलोमीटर की दूरी पर है जब ब्लास्ट हुआ उस वक्त विजय चौक पर ही बीटिंग रिट्रीट चल रही थी जिसमें राष्ट्रपति प्रधानमंत्री रक्षा मंत्री समेत कई VVIP मौजूद थे..

 दिल्ली के ऐसे हालातों को देखते हुए देश भर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है दिल्ली के अति सुरक्षित इलाके में हुए इस जांच के बाद देश के 63 एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया.

 मेट्रो की सुरक्षा बढ़ा दी गई है खुफिया विभाग और क्राइम ब्रांच के अफसर समेत बम निरोधक दस्ता मौके पर मौजूद है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button